भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट में भुड़की की नेहा यादव को सिलाई मशीन देते मुख्यमंत्री योगी आदित्?
- फोटो : BHADOHI
भदोही। भदोही के कालीन एक्सपो मार्ट में बृहस्पतिवार को विभिन्न योजना में 11 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रूबरू होने का मौका मिला। सीएम ने लाभार्थियों को चेक और टूल किट दी। इसमें एक जिला एक उत्पाद योजना में प्रभात बरनवाल को एक करोड़ 80 लाख का चेक, रमेश यादव को 40 लाख, नफीस अहमद को 25 लाख, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्रमोद मौर्य को 25 लाख, सौरभ को 25 लाख, विश्वकर्मा श्रम योजना में नीना यादव, सजता चौरसिया को सिलाई मशीन और शिव कुमार बिंद को हलवाई का टूल किट दिया। एक जिला एक उत्पाद योजना में राजधर मौर्य, फूलचंद्र यादव, राजेश कुमार, अशोक कुमार को भी टूल किट मिली।