फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के दम पर अखिलेश फिर बनेंगे सीएम 

Wed, 10 Aug 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के मुखर्जी पार्क में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की मुलायम सिंह यूथ  ब्रिगेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि यूथ  बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद अली ने कहा कि युवाओं के असली  रहनुमा और नेतृत्व कर्ता युवा मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव हैं। कहा कि  मुख्यमंत्री के विकास कार्यो से प्रभावित होकर प्रदेश का युवा अखिलेश यादव  का मुरीद हो चुका है। युवाओं के दम पर प्रदेश की सत्ता में एक बार फिर सपा  की वापसी होगी और अखिलेश यादव दोबारा मुख्य मंत्री पद की शपथ लेेंगे।  विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ  सिद्दीकी ने कहा कि गरीबों, मजलूमों, यतीमों, युवाओं, पिछड़ों आदि के मसीहा  मुलायम सिंह यादव हैं। हम सभी का भला मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के  नेतृत्व में है। इसलिए हमें जितना हो सके तन-मन से सपा और मुलायम सिंह,  अखिलेश यादव को मजबूत करना है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव,  यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव कामिल अंसारी, राजित राम यादव, हाजी अब्दुल अजीज मंसूरी, रामशिरोमणि बिदं, जिला पंचायत  सदस्य भूपेंद्र यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय आदि लोग मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें