फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उमड़-धुमड़कर निकल जा रहे बादल, हवा की दिशा में बदलाव से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। बादल उमड़-घुमड़कर निकल जा रहे हैं। हवा की दिशा में बदलाव होने से बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। बुधवार को भी आमजन को गर्मी से राहत नहीं मिली। तेज धूप के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दिन-रात के तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को बादलों की आवाजाही से मौसम में नमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें