फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में सामान्य आपरेशन करें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर(भदोही)। कोरोना वायरस का एक भी मरीज जिले में नहीं मिला है, लेकिन प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्कता को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। निजी अस्पतालों में सामान्य आपरेशन बंद करने का निर्देश दिया गया। मास्क और सेनेटाइजर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में दोपहर एक बजे से शुरू हुई बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। इसमें जिले के बड़े अस्पताल संचालक, पैथॉलाजी संचालक से लेकर आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, होमियापैथिक अधिकारी, सीएचसी प्रभारी आदि शामिल हुए। सीएमओ ने कहा कि अस्पतालों में भीड़ अधिक होने से कोरोना वायरस जैसी संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए सरकारी अस्पतालों में सामान्य आपरेशन बंद हो गया है। इमरजेंसी की स्थिति में ही आपरेशन होंगे। निजी अस्पताल संचालक भी गंभीर मामलों में ही आपरेशन करें। सामान्य ऑपरेशन को कुछ दिनों के लिए टाल दें। उन्होंने कहा कि सभी निजी अस्पताल संचालकों ने आश्वस्त किया कि महामारी रुकने तक वह सामान्य ऑपरेशन नहीं करेंगे। बताया कि कुछ संचालकों ने आइसोलेशन वार्ड खोलने की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। डॉ. अजीत पाठक ने कोरोना वायरस को लेकर कई बारीकियों से अवगत कराया। कहा कि सामान्य खांसी, बुखार के पीड़ित वायरस से संक्रमित नहीं होते। इसलिए ऐसे लोगों की जांच नहीं की जाएगी। चीन, जापान, कोरिया, इटली, स्पेन, रूस, ईरान जैसे देश से आने वाले लोगों की जांच कर उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी सिंह, डॉ. जी लाल समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें