आर्थिक शोषण के खिलाफ आवाज उठाने पर औराई थाना क्षेत्र स्थित काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज में तैनात लिपिक अशोक कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में लिपिक ने मंगलवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया है कि प्रबंधक दबंगई के बल पर कर्मचारियों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं उनकी शर्ते न मानने पर कालेज से निकालने और जान से मारने की धमकी दी जाती है। हद तब हो गई जब प्रमोशन के नाम पर तीन लाख, एरियर भुगतान के लिए डेढ़ लाख रुपये ले लिया गया और कुछ नहीं हो सका। विरोध करने पर कहा जा रहा है कि नौकरी करनी है तो सुविधाशुल्क देना पड़ेगा न देने पर अंजाम कुछ भी हो सकता है। वर्षों से चल रहे इस खेल का न कर्मचारी खुलकर विरोध कर पा रहे हैं न जिला प्रशासन ऐसे कालेज प्रबंधकों पर शिकंजा कस रहा है कि कर्मचारियों को राहत मिल सके। मामले में जांच समिति नामित कर उचित कार्रवाई की जाए। शिकायत की प्रति माध्यमिक शिक्षा मंत्री, डीएम, एसपी को भेज दिया है।