फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों में चलाया सफाई अभियान,खानपान के सामानों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को स्वच्छता पखवारा के 10वें दिन रविवार को अभियान चलाकर विशेष ट्रेनों के पेंट्रीकार की साफ-सफाई, खानपान के स्टाल पर सामान की जांच की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्टाल संचालकों को हिदायत दी है कि खानपान के सामानों में मिलावट की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों समेत वैध वेंडर गीले-सूखे कचरे को निर्धारित स्थानों पर डालें जिससे उसका निस्तारण कराया जा सके।
जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि डीआरएम रामाश्रय पांडेय के नेतृत्व में शिवगंगा, ताप्तिगंगा, लिच्छवी, स्वतंत्रता सेनानी, पटना-सिकंदराबाद आदि विशेष ट्रेनों में पेंट्रीकार, आरक्षित-अनारक्षित कोच में जाकर सफाई कराई गई। वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे रेखा शर्मा ने बताया कि स्वच्छता टीम ने जंघई-वाराणसी, प्रतापगढ़-प्रयागराज, सुल्तानपुर-जंघई रेल खंड स्थित काफी, चाय, नाश्ता के स्टाल पर खुले और पैकेट बंद सामानों के नमूने एकत्रित कराया गया है। स्टालक संचालक रेल मानक के अंतर्गत खानपान के सामानों की बिक्री निर्धारित दर और तौल मापक में यात्रियों को उपलब्ध कराएंगे। ट्रेनों में अवैध वेंडरों की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम प्रतिदिन आकस्मिक जांच करने में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें