फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यात्रियों और अवैध वेंडरों में झड़प, पत्थरबाजी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर बृहस्पतिवार की देर शाम यात्रियों और अवैध वेंडर में झड़प हो गई। आरोप है कि वेंडरों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी भी की। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की देर रात ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन खचाखच भरी थी। ट्रेन रुकते ही यात्री चढ़ने लगे। इस बीच अवैध वेंडर पानी बेचने के लिए चढ़ने लगे। इसी बीच कुछ यात्रियों से अवैध वेंडरों का विवाद हो गया। आरोप है कि दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन चलने लगी तो अवैध वेंडरों ने पत्थरबाजी की। जीआरपी चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला उनके संज्ञान में है। पुलिसकर्मी पहुंचे तो ट्रेन जा चुकी थी। पत्थरबाजी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें