फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पट्टीदारों के बीच मारपीट, चार युवतियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। गिराई में देर रात हुए सगे पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से चार युवतियां घायल हुईं। देर रात अचानक जमीन संबंधी पुरानी रंजिश के लिए दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसमें एक पक्ष से लवली सिंह (21) पुत्री दिलीप सिंह, काजल (27) पुत्री अवधेश सिंह और दूसरे पक्ष से आंचल सिंह (25) पुत्री राजकुमार सिंह, रुचि सिंह (28) पुत्री राजकुमार सिंह के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में जहां लवली सिंह, काजल सिंह को गंभीर चोटें आई। वहीं, आंचल व रुचि भी घायल हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से लवली और काजल को रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें