फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोटेदार पर कसा शिकंजा, डीएम के पास भेजी फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोइरौना थानाक्षेत्र के कालिकानगर में ऑटो के अंदर 18 बोरी कोटे का राशन पकड़ने के मामले में पूर्ति विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बरामद राशन को दूसरे गांव के कोटेदार के यहां सुपुर्द किया गया, जबकि कालिकानगर के कोटेदार पर कार्रवाई के लिए फाइल डीएम के पास भेजी गई। डीएम की संस्तुति पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को कालिकानगर बाजार में एक ऑटो में भरकर 18 बोरी कोटे की दुकान का चावल ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पकड़ा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उक्त राशन को बाजार में बेचने के लिए भेजा गया। सूचना पर पीआरवी 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर कोटेदार के गोदाम की जांच की। जिसमें 18 बोरी चावल कम पाया गया। जिसके बाद ऑटो से बरामद राशन को दूसरे गांव के कोटेदार के यहां सुपुर्द किया गया। सोमवार को कोटेदार सत्य नारायण गुप्ता पर कार्रवाई के लिए फाइल तैयार कर डीएम के पास भेजी गई। डीएसओ सुनील कुमार ने कहा कि बरामद राशन को दूसरे कोटेदार के यहां रखा गया है। कोटेदार पर कार्रवाई के लिए डीएम के पास फाइल भेजी गई है। उनकी अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें