नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी का सोमवार को मर्यादपट्टी स्थित एक प्रतिष्ठान में समारोह आयोजित कर नागरिक अभिनंदन किया गया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि जिले में पिछले 25 वर्षों से जो रुके विकास को गति प्रदान करेंगे। आगामी छह महीने के अंदर लोगों को फर्क दिखने लगेगा। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि जनपदवासियों का सौभाग्य है कि जिला पंचायत गुंडा-माफियाओं से मुक्त हो गया है। उन्होंने उपस्थित जनता से वादा किया विकास की किरणें अब ग्रामीण अंचलों के कोने कोने तक पहुंचेंगी। अपनी जीत को जनपदवासियों की जीत बताते हुए जनता के प्रति आभार जताया। स्वागत समारोह में को संबोधित करते हुए विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया। बताया अकेले भदोही में पीएम आवास योजना में 12 हजार छतविहीन गरीब परिवारों को छत मिला है। अकेले भदोही विधानसभा क्षेत्र में 10 पुलों का निर्माण हो चुका है। गजिया में रेलवे ओवरब्रिज के लिए हुए जमीन अधिग्रहण के बदले दोगुना मुआवजा दिलवाया है। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, मदन लाल बिंद, विनीत बरनवाल आदि ने भी संबोधित किया। संयोजक राकेश कैलाशी व सभासद मंदाकिनी देवी ने आभार जताया। संचालन अजय दूबे ने किया। प्रमोद मिश्र, सत्येंद्र शुक्ल, रमेश प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, रामेश्वर सिंह, गिरधारी जायसवाल, अरविंद मौर्य, सचिन त्रिपाठी, भगौती जायसवाल, मो. अली सिद्दीकी, आल इंडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष शमसेर खां बड्डे आदि शामिल रहे।