साइकिल यात्रा : गोपीगंज बड़ा चौराहा से भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर साइकिल यात्रा। सुबह 7 बजे
स्वास्थ्य मेला : जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन। सुबह 10 बजे
कजरी मुकाबला : पड़ाव स्टेशन रोड पर गिराई में पितृ विसर्जन के दिन रविवार को जबाबी कजरी का आयोजन। दोपहर 12 बजे।
रामलीला : अमीर पट्टी की ऐतिहासिक रामलीला में नारद मोह व रावण जन्म का मंचन। शाम 6 बजे।