शिविर : महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में मानसिक प्रकोष्ठ विभाग की तरफ से मानसिक स्वास्थ्य शिविर। सुबह 8 बजे
शृंगार : हरिहर नाथ मंदिर परिसर स्थित मां काली देवी का साप्ताहिक शृंगार। सुबह 9 बजे
स्वास्थ्य शिविर : अभोली के सुबाष नगर बाजार में सहर्ष चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। सुबह 10 बजे
क्रिकेट : ज्ञानपुर के वीएनजीआईसी मैदान पर भदोही प्रीमियर लीग सीजन-4 में शक्ति ढाबा बनाम श्री ऑटो एजेंसी के बीच क्रिकेट मैच। सुबह 10 बजे
प्रदर्शन : सर्रोई बाजार में सामुदायिक शौचालय के निर्माण समेत छह सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का भदोही ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन। सुबह 11 बजे।
श्रीराम कथा : भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज में सनातन फाउंडेशन की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन। दोपहर 12 बजे।