फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बालिका फुटबॉल मैच में चुनार ने गोपीगंज बी को दी शिकस्त

विज्ञापन
गोपीगंज में नाईट फुटबॉल प्रतियोगिता में मैच खेलती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे रामबिलाख सिंह स्मृति नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार की रात चार मुकाबले खेले गए। जिसमें बालिका टीम में चुनार की टीम विजयी रही। वहीं ज्ञानपुर, गोपीगंज ''''बी'''' और डोनिव स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीते। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खूब उत्साह दिखा। प्रतियोगिता के पहले मैच में ज्ञानपुर की टीम ने मूंसी की टीम को 3-0 से एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। इसी तरह गोपीगंज ''''बी'''' ने मिर्जापुर को 3-1 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं गुरुकुलम और डोनिव स्कूल के बीच हुए कड़े संघर्ष में डोनिव स्कूल 3-2 से विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग के मुकाबले में चुनार ने गोपीगंज ''बी'' को 3-0 से हराया। मुख्य अतिथि डोनिव स्कूल के प्रबंधक रतन शंकर जायसवाल व राकेश जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। आयोजक विनोद सिंह फौजी कोच चंचल सिंह की देखरेख में मैच संपन्न कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें