स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा में शामिल लोग। स्रोत संगठन
गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को 14 किमी की साइकिल यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली यात्रा का शुभारंभ गोपीगंज बड़ी चौराहा से हुआ। डॉ. एसएस यादव और समाजसेवी बेचन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा में दर्जनों बच्चों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने कहा कि बच्चे आने वाले स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत और विकसित भारत के भविष्य हैं। जब तक बच्चे प्रतिदिन योग व्यायाम कोई खेलकूद के साथ-साथ आसपास के कार्य साइकिल से या पैदल नहीं करते तब तक भदोही साइकिलिंग क्लब का मिशन अधूरा है। आग्रह किया कि सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए अपने परिवार की तरक्की के लिए प्रतिदिन आधे घंटे का योग व्यायाम करें। साइकिल यात्रा बड़ी चौराहे से शुरू होकर फूलबाग, सोनखरी, हरिहरपुर, बैदाखास, चितईपुर, डुहिया, परशुरामपुर, उमरिया, जगापुर के आस पास का भ्रमण करते हुए फूलबाग ज्ञानपुर रोड पर इसका समाप्त हुआ। यात्रा में पर्यावरण व स्वास्थ्य जागरूक के नारे लगते रहे। इस दौरान जय प्रकाश दुबे, पंकज सिंह, प्रमोद मौर्या, बनारसी बिंद, राजीव जायसवाल, जिगर गुप्ता, परवेज खान, अश्वनि चौधरी, जगदीश यादव, संदीप बिंद, रितिक कनौजिया, श्याम सुंदर बिंद, सरफराज अहमद, अनुज चौधरी आदि रहे।