फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एचआईवी संक्रमित पांच दंपतियों के बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के पांच एचआईवी संक्रमित दंपतियों के बच्चे सामान्य पैदा हुए हैं। नवजातों की रिपोर्ट निगेटिव रही। जागरूकता की कमी और असुरक्षित यौन संबंधों के कारण एचआईवी संक्रमण पांव पसारता है। अप्रैल से नवंबर तक 102 नए मरीज मिले हैं। औराई ब्लॉक में सबसे ज्यादा 26 एचआईवी पाॅजिटिव मिले हैं। हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक किया जाता है। बीमारी से बचाव का तरीका बताया जाता है। एचआईवी बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। चिकित्सकों की सलाह पर दवाओं का सेवन करना चाहिए। भदोही जिले में 988 मरीज एचआईवी से ग्रसित हैं। हर महीने जिला अस्पताल के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर से दवा लेते हैं। जिले में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक साल में पांच दंपतियों ने एचआईवी संक्रमण को मात देकर अगली पीढ़ी सुधार दी है। बीमार होने के बाद दंपती चिंतित थे लेकिन एआरटी सेंटर के चिकित्सकों ने उनका हौसला बढ़ाया। दंपती ने नियमित दवाओं का सेवन किया। जब उन्हें नवजात हुआ। वह एचआईवी मुक्त रहा। उसकी रिपोर्ट निगेटिव रही। पांच दंपतियों में से दो औराई, एक ज्ञानपुर और दो भदोही ब्लाॅक के हैं। एक दिसंबर को एड्स जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिले को एचआईवी से मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हर साल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लगातार खांसी, बुखार, निरंतर वजन कम होना एचआईवी के लक्षण हैं। डॉक्टरों के मुताबिक असुरक्षित यौन संबंधों के अलावा एचआईवी संक्रमण के अन्य कारण भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें