फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 185 स्कूलों में नौनिहालों को टाट-पट्टी से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के 185 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को जल्द ही टाट-पट्टी से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा विभाग ने डेस्क-बेंच खरीद के लिए परियोजना कार्यालय प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर अप्रैल-मई तक डेस्क-बेंच की खरीद की जाएगी। अब तक करीब 700 विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को यह सुविधा मिल रही है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इसमें एक लाख 40 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। ऑपरेशन कायाकल्प सहित अन्य योजनाओं से विद्यालयों को चमकाया जा रहा है। परियोजना कार्यालय और कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों में डेस्क-बेंच की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। साल 2020 के पहले गिने-चुने विद्यालयों में डेस्क-बेंच की सुविधा थी, लेकिन बीते पांच साल में सुविधाएं बढ़ाई गई। साल 2022 में करीब 250, 2023 में 123, 2024 में 45 और 2025 में 11 समेत अब तक कुल 700 विद्यालयों में डेस्क-बेंच की सुविधा दे दी गई है, लेकिन अब भी 185 विद्यालयों में बच्चों को टाट-पट्टी पर ही बैठना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सभी विद्यालयों में डेस्क-बेंच की सुविधा मुहैया कराने के लिए विभाग ने परियोजना कार्यालय प्रस्ताव भेजा है। एक-एक बेंच पर 8519 रुपये खर्च होंगे। शासन से जैसे बजट मिलेगा विभाग इसकी खरीद करेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने कहा कि हर साल स्कूलों में डेस्क-बेंच की सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। शासन से मिले बजट के अलावा संगठनों, जप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। 185 विद्यालयों का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर डेस्क-बेंच की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें