क्षेत्र के कलनुआ (मंगलपुर) में विजयदशमी के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को परिणाम घोषित होने के बाद सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से कक्षा दस तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कालिंद्र मिश्रा, रामहिंछ यादव, अनिल कुमार बिंद, राघवेंद्र पांडेय, अनूप द्विवेदी, रंजीत यादव, सीताराम यादव, रामचंद्र बिंद मौजूद रहे। संवाद