फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों को नहीं मिला यूनिफार्म और जूते का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले एक लाख 96 हजार बच्चों को अभी तक यूनिफार्म, जूते-मोजे का पैसा नहीं मिला है। विभाग का मानना है कि 15 मई के बाद एक लाख 45 हजार बच्चों को डीबीटी का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख 98 हजार बच्चों में करीब 20 से 22 हजार आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर नौवीं में प्रवेश किए। एक लाख 75 हजार अगली कक्षाओं में आगे बढ़े, जबकि स्कूल चलो अभियान में 21 हजार नए प्रवेश हुए। इस तरह विद्यालयों में कुल छात्र संख्या एक लाख 96 हजार से अधिक हो गई है। पूर्व के वर्षो में होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर इसबार स्कूल महानिदेशक ने नए शिक्षा सत्र शुरू होने पर ही डीबीटी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे, ताकि बच्चों को जल्दी लाभान्वित कराया जा सके। खासकर उन बच्चों को अप्रैल में ही लाभान्वित कराने का प्रयास था। जिनकी कक्षोन्नति हुई है, हालांकि शिक्षा सत्र शुरू होने के महीने भर से अधिक समय गुजर गया, लेकिन अभी तक 1200-1200 रुपये की डीबीटी नहीं हो सकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अब तक एक लाख 45 हजार बच्चों की आधार फीडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 13 मई की मतगणना खत्म होने पर 15 मई के बाद किसी भी दिन यूनिफार्म, बैग, जूता आदि के लिए मिलने वाले 12-12 सौ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें