फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रधानों ने ब्लॉक दफ्तर पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में भुगतान का विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने ज्ञानपुर ब्लॉक मुख्यालय पर हंंगामा किया। दफ्तर में ताला बंद कर दिया। पुलिस और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने आंदोलनकारियों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

प्रधानों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी मनमाने तरीके से मनरेगा के धन का भुगतान कर रहे हैं। ज्यादातर गांंवों में वर्ष 2021- 2022 में हुए कार्यों का भुगतान अब तक नहीं किया गया जबकि कुछ लोगों का 2024 की रकम दे दी गई। कहा कि ब्लाॅक पर कच्चा हो या पक्का काम का फाइल बिना पैसा लिए स्वीकृत नहीं मिलता, जो पैसा देता है उसी की फाइल स्वीकृत होती है। एक फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानों पर दबाव बनाया जाता है। उससे काम न करवाने पर भुगतान को रोक दिया जाता है।
बीडीओ बृजेश नारायण त्रिपाठी ने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया आनलाइन है l क्रमवार भुगतान किया जाता है। प्रदेश के सभी ब्लाॅक का लगभग 2600 करोड़ बकाया है। प्रयास किया जा रहा है कि 31 मार्च तक बकाए का भुगतान कर दिया जाए। विरोध जताने वालों में प्रधान संघ अध्यक्ष राजन सिंह, संतोष सिंह, मंटू सिंह, राहुल पांडेय, लालमणि यादव, पिंटू शुक्ला, रामदेव, अमित जायसवाल, अवधेश गुप्ता, जिलाजीत पाल, फूलचंद यादव, समरजीत, अक्षय उपाध्याय, रमेश चंद्र यादव, अनूप सिंह, रमाशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें