ज्ञानपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन बुधवार को जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सीएम का जन्मदिन मनाया। साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत का जश्न भी मनाया। ज्ञानपुर के हास्टल चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएम का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में जीत का जश्न भी मनाया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ हम सब के प्रेरणास्रोत है, जन्मदिन को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ता उत्साहित रहे। इस मौके पर जेपी सिंह, पवन बालेंदु पाठक, राजेश कुमार, सतीश तिवारी, अनूप शुक्ला, अभय तिवारी, अंश कुमार, मोहम्मद सिराज आदि मौजूद रहे।