फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज: बालकों में कृष्णा, बालिकाओं में प्रीती ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में वार्षिक खेल सप्ताह का सोमवार को समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालकों के शतरंज में कृष्णा तथा बालिका चेस में प्रीति विजेता रहीं। विजेताओं को गणतंत्र दिवस के दिन पदक और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

निदेशक डाॅ. राजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि आज के दौर में खेलों का होना आवश्यक है। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करते हैं तो अनुभव प्राप्त करते हैं। खेल प्रभारी जयंत देशपांडे ने बताया कि इस वर्ष बालकों के टेबल टेनिस में अभिषेक राजपूत, चेस में कृष्णा यादव, कैरम में मुकेश कुमार व आकाश मौर्या, शॉटपुट में अभिषेक राजपूत, बैडमिंटन (सिंगल) में आदित्य चौहान, बैडमिंटन डबल्स में आदित्य व अदनान, बॉलीबॉल में दीपक पाठक विजयी रहे। क्रिकेट में दीपचंद यादव की टीम ने बाजी मारी। इसी प्रकार बालिकाओं में चेस में प्रीति शर्मा, कैरम में प्रत्याशा दुबे, शॉटपुट में सरिता यादव, टेबिल टेनिस में रोशनी पांडेय, बैडमिंटन (सिंगल्स) में अंकिता सिंह, बैडमिंटन डबल्स में अंशिका तिवारी व सरिता यादव विजेता रहे।
वार्षिक खेलों के आयोजन में अभिषेक राजपूत व सरिता यादव अग्रणी रहे। खेल प्रभारी अमित चटर्जी ने बताया कि 26 जनवरी को विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विशाल धाकरे, अभिषेक राजपूत, रोशन गुप्ता, छोटेलाल यादव, अंकित आनंद, मयंक दूबे, प्रतीक सिंह, हर्ष त्रिपाठी, शोएब, शिवम सरोज आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें