ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बुधवार को चौकी प्रभारी खमरिया राम नारायण शुक्ला को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। चौकी प्रभारी पर अपराधियों के तामिला कराने में विभागीय कोरम पूरा नहीं करने के आरोप में गाज गिरी है। इसकी शिकायत मिलने पर एसपी ने कार्रवाई की। पुलिस कप्तान ने चेतावनी दी कि किसी भी कोतवाली, थाना और चौकी में सजायाफ्ता अपराधी पर नरमी दिखाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।