ज्ञानपुर। बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी संतोष कुमार चक ने सभी 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां एक साथ चिकित्साधिकारी से लेकर वार्ड ब्वाय तक अनुपस्थित मिले। कई स्वास्थ्य कर्मी दो दिन से सीएचसी पर आए ही नहीं है। ऐसे में अनुपस्थित मिले 39 कर्मियों का वेतन रोका गया। गोपीगंज सीएचसी पर चिकित्साधिकारी सहित कुल दस लोग अनुपस्थित मिले। डीघ सीएचसी पर एक साथ 11 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। दुर्गागंज भानीपुर सीएचसी पर सात और भदोही सीएचसी पर चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। औराई में सात लोग एक साथ अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सबका वेतन रोक दिया है। सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।