फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीएचसी धमके डीएम, अनुपस्थित 15 का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम विशाल सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी होने और साफ-सफाई का बेहतर प्रबंधन न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नवजात शिशुओं के लिए बनाए गए एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। कुछ वेड का स्टोर रूम के तौर पर प्रयोग करने पर जिलाधिकारी ने फटकार लगाई। इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी वार्ड, दवा वितरण, पर्ची काउंटर आदि पटल को देखा। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर 15 चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें