फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 60 गांवों में चौपाल, अफसरों ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले की 60 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राशन कार्ड, आवास, जन्म प्रमाणपत्र, मतदाता सूची में नाम न होने की अधिकतर शिकायतें रहीं। अभोली ब्लॉक के पंचायत भवन सराय होला, सरायरुद्दी में ग्राम प्रधान समराजी देवी और रामलाल यादव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सचिव हर्षवर्धन बिंद ने आए हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सोखता, चकरोड, पेंशन की शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर बंशीधर बिंद, राकेश सिंह, सुनीता देवी, पुष्पा मौर्या, सुनीता सिंह, विमला देवी आदि रहीं। भदोही ब्लॉक के 11 गांवों में चौपाल आयोजित की गई। इसमें सुरहन, चकबसुही, लीलाधरपुर, समालकोट, पचपटिया गांवों में नामित नोडल पहुंचे। ज्ञानपुर के 14 गांवों में सरई मिश्रानी, कारीगांव, भगवास, कसिदहां, भुसौला, संसारापुर में अफसर पहुंचे। डीघ के 10, सुरियावां के सात और औराई के 11 गांव में चौपाल लगी। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य है कि गांव की समस्या का निस्तारण वहीं करा लिया जाए। नोडल अधिकारियों ने गांव में अमृत सरोवर का अवलोकन करते हुए मनरेगा योजना, वरासत, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं जमीन संबंधी शिकायतों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें