फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने गुमटी में आग लगाई

विज्ञापन
गुमटी जला दिए जाने की मौका मुआयना और पूछताछ करती पुलिस - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के बंधवा मर्यादपट्टी मोहल्ले में बीती रात अराजक तत्वों ने एक गुमटी में आग लगा दी। आग से गुमटी समेत उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया। भुक्तभोगी वाहिद की सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। लोगों ने बताया कि गुमटी कई दिनों से खुल नहीं रही थी। बीती रात गुमटी में आग लगने के बाद सुबह लोग जगे तो पुलिस को सूचना दी। गुमटी में वाहिद की पान, पान मसाले आदि बेचता थी। लेकिन, कुछ दिनों से खोल नहीं रहा था। मौके पर छानबीन करने पहुंचे धौरहरा पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रजीत यादव ने मौका मुआयना किया। बताया कि भुक्तभोगी की सूचना पर छानबीन की जा रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि गुमटी में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें