ज्ञानपुर। जिले की कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार की रात में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने 16 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। 12 उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों और चौकी में भेजा गया, जबकि चार की बीट बदली गई। विवेचना सेल के निरीक्षक मिथिलेश कुमार यादव को निरीक्षक अपराध भदोही, संजय सिंह यादव को अपराध शाखा से विवेचना सेल, रणविजय सिंह को डीसीआरबी से प्रभारी चौकी पाली, धर्मेन्द्रनाथ तिवारी को पाली से औराई, पुलिस लाइन से पूजा कौर, राजकुमार यादव को ज्ञानपुर, अशोक सिंह को औराई, रामाश्रय सिंह यादव को चौरी, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार और अरविंद कुमार सिंह को गोपीगंज, सुनील कुमार को भदोही, रामवंत यादव को औराई, केदारनाथ प्रसाद को सुरियावां, बब्बन यादव को दुर्गागंज, श्रीनिवास पांडेय को ऊंज भेजा गया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सभी निरीक्षक और उप निरीक्षकों को तत्काल अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचने का निर्देश दिया है।