फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ाई धड़कन

विज्ञापन
मौसम खराब होने और तेज हवाओं से अभोली में गिरी सरसो की फसल। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी के मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को बदल गया। आसमान में बादलों संग हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी। खेतों में तैयार हो चुकी सरसों की फसल हवा के कारण कई स्थानों पर गिर गई। खलिहान में रखे उपली सहित अन्य जरूरी सामानों को समेटने में लोग लगे रहे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम लगातार बदल रहा है। जनवरी में करीब तीन विक्षोभ के कारण बारिश का दौर चला। इससे पूरी जनवरी और फरवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ी। पिछले एक पखवारे से मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दोपहर होते-होते अभोली, डीघ, सुरियावां सहित अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम की स्थिति देख लोग खलिहान में रखे अपने सामानों को समेटते दिखे। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण सरसों की तैयार फसल भी गिर गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक नहीं रहेगा। शुक्रवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें