फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका दफ्तर का रंग भी बदला

Tue, 12 Dec 2017 01:11 AM IST
भदोही अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भगवा रंग में रंगा भदोही नगर पालिका कार्यालय
विज्ञापन
 नगर पालिका परिषद के नए अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल मंगलवार को अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ लेने से पूर्व नगर पालिका कार्यालय भवन पर भगवा रंग चढ़ गया है। बीते दो दिन से कार्यालय भवन को केसरिया रंग में रंगा जा रहा था जो आज पूरा हो गया। अब तक पालिका भवन पीले रंग में था। समझा जा रहा है कि सूबे की सरकार द्वारा लखनऊ में एनेक्सी भवन को भगवा रंग में रंगे जाने के बाद भदोही पालिका कार्यालय भी उसी रंग में रंगने का निर्णय लिया गया। कार्यालय को नए रंग रूप में देख कर नगर में चर्चा का दौर चल पड़ा है। कहा जा रहा है कि मिनी सदन में बीते दस वर्ष तक सपा का राज खत्म होने के बाद निजाम बदला है तो जनता में भी बदलाव का संदेश जाना चाहिए। नए अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम दरोपुर स्थित रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे है जिसमे प्रदेश के विधि राज्य मंत्री, नीलकंठ तिवारी बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। जबकि अपर जिलाधिकारी हरिलाल यादव शपथ ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें