फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव, अस्पताल में बढ़े डेड़ गुना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानुपर। मौसम में हो रहे बदलाव का सेहत पर खासा असर पड़ रहा है। सोमवार को अचानक महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ गई। ओपीडी में 921 मरीजों को देखा गया। सर्दी, जुखाम, डायरिया संग मौसमी बुखार के अधिकतर मरीज पहुंच रहे हैं। डिहाइड्रेशन के शिकार मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। जिले में चार दिन पूर्व हुई हल्की बारिश के बाद अब उमस भी बढ़ गई है। इससे अस्पतालों मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। मौसम में परिवर्तन से बढ़ी उमस और गर्मी के साथ ही संक्रामक रोग भी बढ़ने लगे हैं। मौसमी बीमारियों में डायरिया, खांसी, जुकाम और वायरल फीवर की चपेट में बच्चे भी तेजी से आ रहे हैं। जिले में सरकारी, निजी चिकित्सालयों व क्लीनिकों में रोजाना करीब 50 से अधिक डायरिया के मरीज आ रहे हैं। मौसम की मार का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है। केवल महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल में सोमवार को डायरिया से पीड़ित 15 मरीज भर्ती किए गए। वहीं ओपीडी में सोमवार को कुल 921 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जो अमूमन हर रोज से डेढ़ गुना अधिक रही। वैसे औसतन हर रोज 550 से 620 की ओपीडी जिला अस्पताल में होती है। तापमान ज्यादा होने और शरीर में पानी की कमी होने पर डायरिया होने की शिकायत ज्यादा होती है। इसके अलावा खानपान में लापरवाही भी बीमार का कारण बनती है। फिजिशयन डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल ने कहा कि मौसम में बदलाव होने से सर्दी, जुखाम, डायरिया और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक पानी पीने सलाह दी। कहा कि अधिक तैलीय पदार्थ का सेवन न करें। तरल पदार्थ अधिक खाने से बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें