फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बलिया को हराकर पूर्वांचल टी-20 के सेमीफाइनल में पहुंची चंदौली

विज्ञापन
पूर्वांचल टी-20 प्रतियोगिता में विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाज का इंतजार करते खिलाड़ी। स्रोत-सं
विज्ञापन
भदोही। मूंसीलाटपुर रामलीला मैदान में पूर्वांचल टी-20 क्रिकेट महाकुंभ में बृहस्पवितार को पहले क्वार्टर फाइनल में रोचक मुकाबले में चंदौली ने बलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चंदौली ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 90 रन बनाए थे। बलिया की टीम केवल 79 रन बनाकर आल आउट हो गई। चंदौली के 90 रनों में अमन शर्मा ने 24 रन का योगदान किया। आर्यन ने 14 रन बनाए। बलिया की ओर से करण ने 3 विकेट लिए। जवाब में बलिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज तीन ओवर में ही बलिया ने दो विकेट खो दिए थे। 30 रन बनाकर अवनीश मिश्रा ने पारी को संभाल लिया था लेकिन बाद के बल्लेबाजों से सहयोग न मिलने के कारण बलिया की टीम 12 रन से हार गई। शिवमणि ने 14 रन बनाए। चंदौली के उमेश और श्रेयांश ने दो विकेट लिए। अमन शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच जेसीएफ जौनपुर और भदोही डामिनेटर्स के बीच खेला गया। मैच भदोही डामिनेटर्स ने जीत लिया। जेसीएफ ने 114 रन बनाए थे, जिसे भदोही की टीम ने 16वें ओवर में आठ विकेट पर बना लिए। जेसीएफ की ओर से यश ने 49 रन और अनूप ने 19 रन बनाए थे। डाॅमिनेटर्स की ओर से करण ने चार और मोहम्मद कैफ ने तीन विकेट लिए। ऋतिक राय ने 38 और कप्तान सेराज ने 17 रन बनाए। जौनपुर के अंश ने चार और यश ने दो विकेट लिए लिए। जौनपुर के अंश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान मालती राय पब्लिक स्कूल के चेयरमैन लालजी राय, डॉ. श्याम, अरविंद राय, प्रदीप राय, सचिन राय, बिन्नू राय, पंकज राय, मार्कंडेय पांडेय, गुलाब राइन, विधान चंद्र, लकी राय, जय राय आदि रहे। संयोदक बिपिन राय ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें