फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उद्घाटन मैच में चंदौली ने जौनपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। एमआरसीसी राज्य स्तरीय भदोही चैलेंज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को एसडीएम भदोही शिवप्रकाश यादव ने फीता काट कर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच के खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब जीत के लिए खेलें और असफलता मिले तो फिर से प्रयास शुरू करिएं। यही खेल भावना सबके मन में होनी चाहिए।
विज्ञापन

पहला मैच टारगेट एकेडमी चंदौली और जौनपुर जेसीएफ के बीच खेला गया। जिसमें चंदौली ने बाजी मारी। टाॅस जीत कर चंदौली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 का बड़ा लक्ष्य जौनपुर के सामने रखा। चंदौली के आर्यन ने 58 रन और तनमय ने 19 रन बनाए। जवाब में जौनपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद पारी संभल नहीं पाई और 20 ओवर में केवल 114 रन ही बना पाए। चंदौली के रोहित यादव ने 4 विकेट झटके। आर्यन को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें धीरस राय ने सम्मानित किया। संयोजक विपिन राय ने लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर उत्साहवर्धन करने के लिए कालीन निर्यातक यादवेंद्र कुमार राय काका, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव खालिद अंसारी, देवी प्रसाद, सेवा लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें