दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के बौरी बोझ गांव में बुधवार को 23वीं क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व भदोही विधायक जाहिद बेग ने शुभारंभ किया। 10 किलोमीटर लंबी रेस में 34 खिलाड़ी भाग लिए। इसमें चंदन यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय इस्लाम अली, तृतीय विकास सरोज, चौथे स्थान पर शिव प्रताप, पांचवें स्थान पर मोहम्मद जावेद, छठवें स्थान पर श्याम यादव, सातवें स्थान पर नीरज पाल, आठवें नंबर पर उत्सव, नौवें स्थान पर रिशु पाल और 10वें स्थान पर दिवेंद्र यादव रहे। संचालन वीरेंद्र कुमार आर्मी ने की। आयोजक मनोज बिंद ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर मुकेश बिंद, वीरेंद्र कुमार, शीतला प्रसाद बिंद, प्रदीप पाल, सुरेश बिंद, अशोक बिंद, प्रकाश सिंह आदि रहे।