ज्ञानपुर। सड़क सुरक्षा पखवारे में यातायात एवं थानों की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को नियम तोड़ने पर 634 वाहनों का चालान किया गया। नंबर प्लेट पर जाति / धर्म सूचक शब्द लिखें होने पर 182, मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग करने वाले 21 वाहन चालकों, खतरनाक तरीके/ तेज रफ्तार से वाहन चलाना वाले 15 वाहन चालकों, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों, 19 रेसिंग एवं स्टंट बाईकर कार चालकों का चालान, दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाले 213, बिना सीट बेल्ट 46, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन / ईयरफोन प्रयोग करने वाले 36 वाहन चालक तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 82 वाहन चालक सहित कुल 634 वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि जांच में चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद