फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यातायात नियम तोड़ने पर 508 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यातायात माह में पुलिस विभाग की सख्ती के बाद भी लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को ज्ञानपुर, भदोही, औराई, सुरियावां, दुर्गागंज, ऊंज सहित सभी नौ थानाक्षेत्रों में अभियान चलाकर 508 वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि चालान करने के साथ ही वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। सभी से वाहन चलाते समय सीटबेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने लिए अपील की गई। बताया कि हेलमेट एक जीवन रक्षक उपकरण है। हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग से दुर्घटना के समय आपके जीवन सुरक्षित रखने की 70 फीसदी संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें