गोपीगंज। यातायात नियमों के अनुपालन और हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। मंगलवार को यातायात प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर हाईस्पीड वाहनों का चालान काटा गया। अमवां के पास टीम के साथ मौजूद यातायात प्रभारी ने कुल 45 वाहनों का चालान किया। बताया कि हाईवे पर वाहनों को चलाने का मानक है। अगर उससे तेज गति से वाहन चलाते हैं तो यातायात नियमों के उल्लंघन के दायरे में आते हैं। बताया कि हाईस्पीड मशीन के माध्यम से कैमरे द्वारा 45 तेज गति के वाहनों का चालान हुआ। इस दौरान सीट बेल्ट न लगाने वाले, काली फिल्म जैसे वाहनों को चालान काटने के साथ हिदायत दी गई। इस मौके पर यातायात कर्मी देवचंद, योगेश मिश्रा रहे। संवाद