फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकभुईधर बीडीसी पद पर टॉस से हुआ फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही ब्लाक के चकभुईधर के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर टॉस से निर्णय हुआ। संतोष दूबे और पंचदेव उपाध्याय को 249-249 मत मिलने के बाद टॉस से जीत हार का निर्णय किया गया जिसमें संतोष दूबे निर्वाचित हुए। हालांकि उनके विपक्षी पंचदेव उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से सीट पर जीत हार का फैसला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीसी वार्ड का मतदान चकभुईधर, जमुआ और अमवा में हुआ था। लेकिन गिनती में केवल चकभुईधर के मतों की ही गणना की गई। बाकी मतों को सामने लाया ही नहीं गया। उन्होंने रिटर्निंग आफिसर से सीट पर फिर से मतगणना कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुन: मतगणना नहीं कराई गई तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें