फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल : यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी मजदूर सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राम चरण यादव का रविवार को ऊंज सीमा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ मंदिर-मस्जिद और धर्म के नाम पर राजनीति करती है। वर्तमान समय में देश में महंगाई, अपराध, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म का सहारा लिया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए अभी से 2027 के चुनाव में लगने के लिए कहा। इस मौके पर लालू यादव, अतुल यादव, धर्मेंद्र कन्नौजिया, सत्येंद्र प्रसाद, राजेंद्र, प्रेमचंद बनवासी, अशोक, विजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें