ब्लॉक क्षेत्र के चक सुंदर और हिंचनपुर गांव में शुक्रवार को सीडीओ डाॅ. शिवाकांत द्विवेदी ने पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल परियोजना की हकीकत देखी। उन्होंने कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को निर्देशित किया। दोनों गांवों में पेयजल परियोजना अंतर्गत दो मिस्त्री और चार श्रमिक कार्य करते मिले। कार्यदायी संस्था ने बताया कि पंप हाउस का कार्य लगभग पूरा हो गया है। स्टाफ क्वार्टर के प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है। परियोजना पर गेट नहीं लगा है, डिस्प्ले बोर्ड नहीं है। सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि वह प्राथमिकता के आधार पर सर्वप्रथम दोनों परियोजनाओं पर डिस्प्ले बोर्ड लगवाए जाएं। मैनपॉवर बढ़ाते हुए बाकी कार्य को मानक के अनुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराए जाएं।