फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : छह केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षाएं आज से, सिर्फ नीले पेन का इस्तेमाल करेंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हो रही है। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर 5185 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ऐसा पहली बार होगा जब केवल परीक्षार्थी सिर्फ नीले पेन का इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले दिन गणित की परीक्षा है। प्रतिदिन केवल एक पाली में ही 10:30 से 1:30 बजे तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है। दसवीं में 2838 तथा 12वीं में 2347 छात्र परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी विद्यालय व कक्षाएं सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। परीक्षा हॉल में सिर्फ एक पारदर्शी पेंसिल बाक्स ले जाया जा सकेगा। परीक्षा हॉल के अंदर स्मार्ट वाच सहित किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। वाशरूम जाने वाले विद्यार्थी किसी अनुचित वस्तु का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं इस पर खास नजर रहेगी। जिला को-ऑर्डिनेटर वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने बताया कि अंतिम परीक्षा 30 मार्च को होगी। बताया कि सभी केंद्रों पर तैयारी और सीटिंग अरेंजमेंट पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

ये स्कूल बनाए गए हैं केंद्र
वुडवर्ड पब्लिक स्कूल
मदर हलीमा पब्लिक स्कूल
सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर
ओम पब्लिक स्कूल
दयावंति पुंज माडल स्कूल सीतामढ़ी
जयराजी देवी पब्लिक स्कूल जंगीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें