फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : छह केंद्रों पर 4850 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले यानि 17 फरवरी से सीबीएसई की परीक्षा शुरू हो रही है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। छह केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 4850 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। सीबीएसई की परीक्षा के लिए जिले की को-ऑर्डिनेटर वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी मेहरा ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक चलेंगी। सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि परीक्षा में छात्र-छात्राओं के लिए स्मार्ट वाच के साथ-साथ किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जाना प्रतिबंधित होगा। इसके साथ ही नकल रोकने के अन्य प्रबंध भी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 4850 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर के साथ वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल भदोही, दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी, जयराजी देवी पब्लिक स्कूल जंगीगंज मैलौना और ओम पब्लिक स्कूल छतमी को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें