फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा सरकार में माफिया के इशारे पर लादे गए थे मुकदमे, अब निकला बेदाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ईडी की ओर से आय से अधिक संपत्ति केस में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर बोले रंगनाथ
विज्ञापन

भाजपा नेता रंगनाथ मिश्र ने शनिवार को कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और अंत में आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें न्याय मिल गया। इसमें पार्टी और सरकार की भूमिका नहीं है। ईडी की ओर से मुकदमे में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद विपक्षी दलों की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने जवाब दिया।
वह शनिवार को भाजपा नेता सुभाष मालवीय के गोपीपुर आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। पूर्व मंत्री ने कहा कि न्यायालय से जब जब उन्हें राहत मिलती थी, पूर्ववर्ती सपा सरकार कोई न कोई आरोप लगाकर उन्हें फंसा देती थी। उनके खिलाफ 30 अक्तूबर 2012 को औराई थाने में विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 10 महीने में उनके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। लखनऊ जेल में बंद कर दिया गया और राजनीतिक द्वेष के कारण मेरठ जेल स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि न्यायालय ने सरकार से इस बारे में नोटिस देकर जवाब मांगा तो फिर से लखनऊ जेल भेजकर न्यायालय से माफी मांगी गई। 2014 में उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग में मुकदमा चलाया गया, लेकिन इसमें भी न्यायालय ने बरी कर दिया। इस तरह के सारे मामलों में उन्हें 19 सितंबर 2024 को न्यायालय ने बरी कर दिया। अब वही सपा के लोग आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा की वजह से उन्हें राहत मिली है। लेकिन, आरोप लगाने वाले सपाजन यह भूल गए कि कोर्ट साक्ष्य मांगता है। कोई साक्ष्य न होने के कारण उन्हें राहत मिली है। पूर्व मंत्री का कहना था कि जिले में सपा की सरकार में माफिया का राज हुआ करता था।
विज्ञापन

वह कई बार चुनाव लड़े। मंत्री और विधायक रहे, लेकिन उनपर आचार संहिता का भी मुकदमा दर्ज नहीं था। लेकिन, सपा सरकार में फर्जी तरीके से फंसाया गया। वार्ता के समय ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्रा विकास, अखिलेश्वर सिंह, भरतराज सिंह, डॉ. राकेश दूबे, विनय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें