फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मानसिक रूप से बीमार की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र के दस्युपुर में मानसिक रूप से बीमार की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के शेषमणि विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी विनय शर्मा (35) मानसिक रूप कमजोर था। बताया जा रहा है कि वह लोगों अनायास ही हमला कर देता था। कई बार तो वह लोगों पर ईट-पत्थर चला देता था। पुलिस ने बताया कि बीते छह जून की रात गांव के ही शेषमणि विश्वकर्मा पर उसने हमला कर दिया। बचाव में शेषमणि ने एक डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे डीघ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद उसे सात जून को डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार की शाम मौत हो गई।इसके बाद परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराए। सूचना के बाद सीओ प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले में पुलिस ने शेषमणि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें