औराई। थाना पुलिस ने मंगलवार को भूमि विवाद के मामले में उचेठा निवासी चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि गांव निवासी तारादेवी पत्नी भीमराज यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को गांव की मीना देवी, जयकुमार, सरिता देवी, जड़ावती देवी ने मेरे पति भीमराज यादव से भूमि संबंधित विवाद कर चोट पहुंचाई थी। जाते समय धमकी दिया था कि पुलिस से शिकायत करोगे तो जान से मरवा दिया जाएगा। मामले की जांच में शिकायत सही मिलने पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।