फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में बाधा उत्पन्न करने पर चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिसुनपुर बसहीं गांव में बन रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य में रूकावट उत्पन्न करने एवं मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। गांव में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच सोमवार को पहुंचे कुछ लोग निर्माण कार्य रोकने लगे। मना करने पर ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद मौर्य व शारदा प्रसाद दुबे से ईंट-पत्थर चलाते हुए मारपीट शुरू कर दिया। अन्य ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। शारदा प्रसाद दुबे की तहरीर पर पुलिस ने केवला शंकर बिद, संतलाल बिद, सेवालाल बिद, मुनीबचंद्र बिद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें