फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भमौरा के लेखपाल धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर औराई पुलिस ने सोमवार को जयरामपुर निवासी मोहम्मद गफूर और इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वह प्रभार में मिले जयरामपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मोहम्मद गफूर, इसरार को तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने पर नोटिस दी गई थी। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जबकि जिस जमीन पर अतिक्रमण होने की शिकायत ग्रामीणों ने की है वह जमीन खतौनी में तालाब के रूप में दर्ज है। नापजोख के समय सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में उक्त कार्रवाई कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि लेखपाल की तहरीर पर जयरामपुर निवासी मोहम्मद गफूर, इसरार के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें