फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

औराई। शासन के निर्देश पर गत दिनों एसडीएम औराई ने अभियान चलाकर उगापुर स्थित हवाई पट्टी से हटवाए गए अतिक्रमण के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अतिक्रमण हटवाते समय कुछ लोगों ने टीम स्वयं से कब्जा हटाने का आश्वासन दिया। चौथे दिन एसडीएम के निरीक्षण में हवाई पट्टी पर अवैध ढंग से गुमटी रखकर अतिक्रमण किया मिला। जिसको लेकर एसडीएम चंद्रशेखर राम ने शिवप्रसाद बिंद, दीपक बिंद, उमाकांत शर्मा निवासी कुरौना के खिलाफ केस दर्ज कराते ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया। अंग्रेजी हुकूमत के समय से बनी उगापुर हवाई पट्टी पर आजादी के बाद से ही अतिक्रमणकारियों की नजर लग गई थी और अधिकांश हिस्से को अतिक्रमण भी कर लिया गया है। चार वर्ष पहले उड्डयन विभाग ने हवाई पट्टी को सुरक्षित रखने के लिए लाखों रुपये खर्च कर 10 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया, लेकिन अतिक्रमण नहीं रुका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें