कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने औराई कोतवाली में तहरीर देकर मिर्जापुर जिले के चिल्ह थाना अंतर्गत चेकसारी निवासी रोहित और उनके परिजनों पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। आरोप है कि सात अक्तूबर को उनकी बेटी जब शौच को निकली थी, उसी दौरान लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रोहित सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई है।