फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उत्पीड़न के आरोप में चार नामजद सहित सात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भिड़िउरा निवासी प्रमोद दुबे की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के उत्पीड़न के आरोप में चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच भी शुरु कर दी है। प्रमोद दुबे ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्री की शादी सुरियावां के मधुपट्टी गांव में किया है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत महिला थाने में कर न्याय की गुहार लगाई। महिला थाने की पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री के पति रवि उपाध्याय के उकसाने पर ससुराल पक्ष समेत अजयपुर निवासी कुछ लोग फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगे। धमकी मिलने के बाद से प्रमोद दुबे का पूरा परिवार किसी न किसी अनहोनी को लेकर भयभीत रहता है। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज कोतवाली सदानंद सिंह ने बताया कि मामले में रवि उपाध्याय, आरती उपाध्याय, सोनम तिवारी, सोनपति उपाध्याय सहित तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें