फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। सीटेट के फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर कई साल तक नौकरी करने वाले चार बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को औराई, कोइरौना, सुरियावां, दुर्गागंज थाने में जालसाजी, कुटरचना समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ। बीईओ औराई रविंद्र शुक्ला की तहरीर पर कार्रवाई हुई। वाराणसी के फूलपुर थाने के दबेधुंआं निवासी संजू देवी 25 अगस्त 2014 से औराई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पटखौली में बतौर सहायक अध्यापक तैनात हुई। सत्यापन में उसके सीटेट के अभिलेख फर्जी पाए गए। 2016 में तत्कालीन बीएसए ने बर्खास्त कर दिया, हालांकि अब तक उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। शासन की सख्ती के बाद विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। अभी कोइरौना थाने के प्राथमिक विद्यालय फुलवरियां के शिक्षक अरुण कुमार, सुरियावां थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोढ़ बाजार के शिक्षक मनोज यादव और दुर्गागंज थाने के खरगसेनपटी के सहायक अध्यापक सुभाष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें